फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Verification process stalled due to discrepancies in name and spelling.

Mahendragarh-Narnaul News: नाम और स्पेलिंग के अंतर से अटका सत्यापन का काम

Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Verification process stalled due to discrepancies in name and spelling.
फोटो-71 पीएमश्री स्कूल में मौजूद बीएलओ व सुपरवाइजर।संवाद
महेंद्रगढ़। एसआईआर अभियान में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अब घर-घर जाकर भरे हुए मतदाता फॉर्म एकत्र कर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं लेकिन इस प्रक्रिया में मतदाता सूची के पुराने 2002 रिकॉर्ड और मौजूदा ऑनलाइन-ऑफलाइन डाटा के बीच नामों के मिसमैच की समस्या चुनौती बनकर सामने आ रही है।
विज्ञापन

बीएलओ मुकेश, जितेंद्र और विक्रम ने बताया कि कई मतदाताओं के नाम, उपनाम या उनकी वर्तनी (स्पेलिंग) में अंतर होने के कारण रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहे हैं। कुछ लोगों के नाम आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में अलग-अलग दर्ज हैं जबकि निर्वाचन आयोग की 2002 की सूची में उनके नाम किसी और रूप में दर्ज हैं। इसके कारण ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म अपलोड करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

अधिकतर मामलों में देखा गया है कि लोगों ने समय के साथ अपने नाम में बदलाव किया है या फिर सरनेम जोड़ा या बदला है। ऐसे में जब बीएलओ डाटा मिलान करते हैं तो सिस्टम में त्रुटि आ जाती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए बीएलओ अब प्रभावित मतदाताओं से नाम सुधार से जुड़े दस्तावेज और शपथ पत्र ले रहे हैं जिसके आधार पर संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। कई बार सर्वर धीमा हो जाता है, डाटा अपडेट में देरी होती है और पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण आवेदन प्रक्रिया प्रभावित होती है।

बीएलओ ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने सभी विवरण नाम, पता और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में आवश्यक दस्तावेजों के साथ तुरंत संपर्क करें। समय पर सुधार होने से आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed