{"_id":"6a4bf26df60b275c8f0b2d33","slug":"veraval-haridwar-weekly-superfast-train-to-run-from-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-142172-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज से चलेगी वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज से चलेगी वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन
विज्ञापन
फोटो नंबर-03नारनौल का रेलवे स्टेशन।
नारनौल। भारतीय रेलवे की ओर से 7 जुलाई से वेरावल-हरिद्वार-वेरावल नई साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की जा रही है। दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ नारनौल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
संघ के अनुसार इस ट्रेन को शुरू कराने में अटेली मंडी निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं संघ के सहयोगी सदस्य शिव कुमार गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने लंबे समय तक इस मांग को लगातार उठाते हुए जूनागढ़ के सांसद राजेश चूड़ासमा के माध्यम से प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को विस्तृत प्रस्ताव एवं सुझाव भेजे।
दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं रेल मित्र गणेश शर्मा ने कहा कि यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि महेंद्रगढ़ जिले और आसपास के हजारों यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस रेल सेवा को नियमित एवं स्थायी स्वरूप भी प्रदान किया जाएगा। संघ ने इस उपलब्धि के लिए सीए शिव कुमार गोयल, सांसद राजेश चूड़ासमा, रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया।