फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles were checked by blockade, flag march was also taken out

Mahendragarh-Narnaul News: नाकाबंदी कर जांचे वाहन, फ्लैग मार्च भी निकाला

Sat, 28 Sep 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicles were checked by blockade, flag march was also taken out
फोटो नंबर-23नारनौल में नाके पर तैनात पुलिस दल। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने सीएपीएफ (केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवानों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाल निर्भीक मतदान करने की अपील की जा रही है। जिलेभर में जगह-जगह नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। चुनाव को लेकर रात के समय अधिकारी नाकाबंदी पर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नाकों से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच के साथ-साथ कागजों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर में नाकाबंदी कर रखी है। इसके अतिरिक्त जिले में आई हुई 8 सीएपीएफ की कंपनियों के साथ मिलकर पुलिस की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। जिलेभर में महेंद्रगढ़ पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान सभी गाड़ियों को जांच किया गया। इसके साथ ही संदिग्ध लगने वाली गाड़ियों को अंदर से पूरा जांचा जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार के हथियार, मादक पदार्थ आदि को पकड़ा जा सके। इसके अतिरिक्त जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारा उद्देश्य यही है कि चुनाव शांति से संपन्न हो। किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके और लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सके। चुनावों को देखते हुए पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed