{"_id":"690e238a298f76717f0370be","slug":"vande-mataram-has-the-power-to-unite-indians-sdm-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131973-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम में भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम में भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है : एसडीएम
Fri, 07 Nov 2025 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 33 कार्यक्रम में संबोधित करते एसडीएम उदय सिंह।स्रोत डीआईपीआरओ
नांगल चौधरी। राष्ट्र गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उपमंडल स्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया।
एसडीएम उदय सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् में भारतीयों को एक सूत्र में बांधने की शक्ति है। इसका उद्देश्य नागरिकों, युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को इस गीत की मूल क्रांतिकारी भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम में लोगों ने एक स्वर में वंदे मातरम् गाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण और गर्व का भाव सिखाता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर तहसीलदार निशा श्योराण, नायब तहसीलदार सुशांत, बीडीपीओ इशांत शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी गणमान्य लोग मौजूद थे।