{"_id":"60f5c7918ebc3e68026a1e1a","slug":"vaccinees-were-done-at-25-centers-narnol-news-rtk61830526","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 25 केंद्रों पर 6768 ने लगवाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 25 केंद्रों पर 6768 ने लगवाए टीके
विज्ञापन
बारिश के मौसम में छता लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : Narnol
जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए सोमवार को 25 केंद्रों पर टीकाकरण किया। सुबह से ही जारी बारिश के बीच सभी केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ दिखाई दी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सोमवार को 6769 टीके लगाए।
जिले में टीका लगवाने के लिए सीएचसी व पीएचसी समेत 26 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करवा रहे हैं। नारनौल नागरिक अस्पताल में सोमवार को 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग में 155 ने और 45 प्लस में 190 ने टीका लगवाया। रामपुरा में 18 प्लस में 130 ने व 45 प्लस में 118 ने टीका लगवाया। दोचाना सीएचसी में 18 प्लस में 192 ने व 45 प्लस में 80 लोगों ने टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 25 केंद्रों पर 5800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जबकि, लक्ष्य से भी अधिक 6769 लोगों ने टीके लगवाए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान सभी केंद्रों पर जारी रहेगा। जिले में टीकों की कोई कमी नहीं है।
वहीं मंडी अटेली में सोमवार को अटेली सामान्य अस्पताल के अंतर्गत 534 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई। हालांकि अटेली के चंपा देवी स्कूल में वैक्सीन लगवाने पहुंच लोगों को बरसात के कारण भारी परेशानी से गुजरना पड़ा लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी 240 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। अस्पताल के एसएमओ डॉ. आदित्य की देखरेख में चंपा देवी स्कूल के अलावा गांव अटेली, बजाड़ तथा नावदी में 294 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।