फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vaccination camp organized in Anganwadi center Dulana

Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी केंद्र डुलाना में टीकाकरण शिविर लगाया

Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vaccination camp organized in Anganwadi center Dulana
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली के अधीन आने वाले गांव डुलाना की आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को पोषण व आहार संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को एनीमिया मुक्त भारत ,एनसीडी, एएनसी, टीकाकरण के महत्व, डेंगू व मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थय कर्मियों ने कहा कि महिलाओं को गर्भावस्था का पता चलते ही स्वास्थ्य केंद्र में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और टीटी का टीका लगवाए। इसके साथ-साथ फोलिक एसिड की गोलियां ले। उन्होंने बताया कि गर्भवती को हरी पत्तेदार सब्जी व फल पर्याप्त मात्रा में लेने चाहिए। गर्भवती को समय-समय पर अपनी नियमित जांच करवाने व टीकाकरण करवाने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद बीसीजी व हेपाटाइटिस का टीका लगवाए और पोलियो ड्रॉप्स पिलाएं, डेढ़ महीने पर पेंटावैलेंट, एफआईपीवी, पीसीवी का टीका लगवाएं। ढाई महीने पर पेंटावैलेंट का टीका लगवाएं। गर्भवती व बच्चों को ये सभी टीके जरूर लगवाएं जो सभी स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क लगाए जाते है। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर डाॅ.पूनम रैबारी, रेणु कुमारी, सोनू एएनएम, सुमन आशा वर्कर, मिंटू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed