फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Upset over not getting salary and LTC, sanitation workers raised slogans

Mahendragarh-Narnaul News: वेतन व एलटीसी नहीं मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Upset over not getting salary and LTC, sanitation workers raised slogans
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों को काफी समय से वेतन व एलटीसी नहीं मिलने के कारण मंगलवार को नगर पालिका में नारेबाजी करते हुए हड़ताल पर चले गए। वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में सरकार व प्रशासन के प्रति नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली का त्योहार नजदीक है ऐसे में कर्मचारी बिना वेतन के कार्य करने को मजबूर है। कर्मचारी अपने वेतन व एलटीसी के लिए कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने घर के खर्चे चलाने सहित कई समस्याएं सामने आ रही हैं। वेतन व एलटीसी को लेकर कर्मचारियों ने नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पालिका में करीब 52 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। कर्मचारियों को पिछले एक माह का वेतन व कई महीने का एलटीसी नहीं मिलना है। वेतन व एलटीसी रुकने से उनके सामने त्योहार पर घर का खर्च चलाने की समस्या है। इससे उनका त्योहार फीका हो रहा है। कर्मचारी पूर्ण कुमार, रिंकू कुमार, देवानंद, घनश्याम आदि ने बताया कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन नगर पालिका कार्यालय में अधिकारी नहीं होने से उनका वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन को चेतावनी दी है कि सफाई कर्मचारी को जब तक वेतन, एलटीसी, साबुन व तेल नहीं दिया गया तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर गुलशन, दीपक, कमलेश, पंकज, रीना, श्याम, सुमित, विशाल, संदीप, भूपेंद्र, राजेश, पवन, मुकेश, सुमित कुमार, शिवा, धीरज, सूबेसिंह, निर्मला, चंदा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed