{"_id":"67d7040391f2d24cb80a66f6","slug":"uproar-over-land-dispute-on-chamdhera-road-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115819-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चामधेड़ा रोड पर जमीन विवाद को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चामधेड़ा रोड पर जमीन विवाद को लेकर हंगामा
Sun, 16 Mar 2025 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव चामघेड़ा रोड पर तैनात पुलिस कर्मी--संवाद
महेंद्रगढ़। चामधेड़ा रोड पर जमीन विवाद को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हंगामा शांत किया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल सिरोही निवासी संदीप ने बताया कि उन्होंने रामपाल व महावीर से जमीन का इकरारनामा किया था, जिस पर चहारदीवारी और सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जब वे किसी काम से महेंद्रगढ़ गए हुए थे, तभी उन्हें जानकारी मिली को कुछ युवक कई गाड़ियों, पानी के टैंकर और बुलडोजर लेकर आए। प्लॉट की खुदाई शुरू कर दी।
बताया कि मौके पर 20-25 लोग हाथों में फरसे, लाठी-डंडे लिए हुए थे। हंगामा कर रहे थे। आरोप लगाया कि इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए और चहारदीवारी तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी लाठी-डंडे व अन्य हथियार लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल से कई वाहन और बुलडोजर को जब्त कर लिया है। संदीप ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोप की जांच शुरू कर दी है।