फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Instructor suspended for alleged misconduct towards ITI Principal; explanation sought from female instructor.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई के प्राचार्य से अभद्रता के आरोप में अनुदेशक निलंबित, अनुदेशिका से मांगा जवाब

Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Instructor suspended for alleged misconduct towards ITI Principal; explanation sought from female instructor.
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्र से मारपीट के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब अनुदेशक के निलंबन और अनुदेशिका से स्पष्टीकरण मांगने तक पहुंच गया है। प्राचार्य की शिकायत और रिपोर्ट के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग के निदेशक के प्रारंभिक आदेश पर नियमित पद पर कार्यरत अनुदेशक रवि कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं अनुबंध आधार पर कार्यरत अनुदेशिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच में देखा जा रहा है कि अनुदेशिका ने तय समय में अपना जवाब दिया या नहीं।
विज्ञापन

बुधवार को विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुमित सहरावत जांच के सिलसिले में आईटीआई पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राचार्य के कार्यालय में अभद्र व्यवहार और हाथापाई की शिकायत विभाग के संज्ञान में आई थी। निदेशक के निर्देश पर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि असली स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में अनुदेशिका निधि यादव के व्यवहार को लेकर भी शिकायत की गई है। प्राचार्य ने अनुदेशकों पर संस्थान का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed