फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   university ranking, haryana central university got second position, mahengarh

यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में हकेंवि को प्रदेश में दूसरा स्थान

Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
university ranking, haryana central university got second position, mahengarh
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ की बिल्डिंग - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) ने राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में पांचवीं रैंक प्राप्त की है। वहीं विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं। यूनिवर्सिटी की रैंकिंग की बात की जाए तो प्रदेश में पहली रैंकिंग केयूके को मिली है। वर्ष 2020-21 की राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने देशभर में उच्च शिक्षण संस्थानों में 105वीं रैंक हासिल की है। उच्च शिक्षण संस्थानों की यह रैंकिंग प्रतिष्ठित पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित हुई हैं।
विज्ञापन

पत्रिका द्वारा प्रकाशित रैंकिंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को छोड़कर हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल और गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय हिसार से बेहतर प्रदर्शन कर यह रैंक हासिल किया हैं। हकेंविवि के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने विश्वविद्यालय की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षणेतर कर्मचारियों, ग्रामीणों के निरंतर प्रयासों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समर्थन, प्रेरणा और सहयोग का ही परिणाम हैं। प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों से मिलने वाले सहयोग के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि हकेंवि ने 2009 में नारनौल स्थित बीएड कॉलेज भवन से सीमित संसाधनों के साथ अपनी यात्रा शुरू की। जुलाई 2013 में विश्वविद्यालय अपने स्थायी परिसर से सीमित सुविधाओं के साथ संचालित हुआ। अप्रैल 2015 तक विश्वविद्यलय ने विभिन्न कठिनाइयों का सामना किया लेकिन इसके बाद विश्वविद्यालय ने विकास की राह पर पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुलपति ने कहा कि बीते करीब पांच सालों में जिस तरह से विश्वविद्यालय ने प्रगति की है, उससे स्पष्ट है कि उपलब्धियों की ओर से बढ़ते हमारे यह कदम अब रुकने वाले नहीं हैं। बता दें कि यह रैंकिंग देश भर के विभिन्न टॉप 150 केंद्रीय, राज्य और अन्य सरकारी शिक्षण संस्थानों के संबंध में देश की एक प्रतिष्ठित एजुकेशन वर्ल्ड पत्रिका ने मई महीने के अंक में जारी की है। इस रैंकिंग का आधार अनेक मानकों को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed