फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under the PM Awas Yojana, 10 beneficiaries siphoned off eight lakh rupees without even building houses.

Mahendragarh-Narnaul News: पीएम आवास योजना में बिना मकान बनाए 10 लाभार्थियों ने डकारे आठ लाख रुपये

Tue, 06 Jan 2026 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Under the PM Awas Yojana, 10 beneficiaries siphoned off eight lakh rupees without even building houses.
फोटो 21नगर परिषद नारनौल।
नारनौल। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अनुदान की किश्तें लेने के बावजूद 10 लाभार्थियों ने मकान का निर्माण नहीं किया। इसको लेकर नगर परिषद ने इन लाभार्थियों को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से करीब 4.25 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खाते में डाली जा चुकी है। वहीं मकान का निर्माण नहीं करने वाले लाभार्थियों को करीब 8 लाख रुपये की मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए 1307 लाभार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 209 के आवेदन सही पाए गए थे। अब इन 209 लाभार्थियों ने पहली किश्त तो ली लेकिन दूसरी 186 और तीसरी किश्त 126 ने प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली नगर पालिका के सभी लाभार्थियों ने तीनों किश्त भी हासिल कर ली और मकान का निर्माण भी कर लिया।लेकिन महेंद्रगढ़ नगर पालिका में भी ऐसे लाभार्थी है जिन्होंने किश्त लेने के बाद भी आवास का निर्माण किया है जिनकी भी विभाग सूची बना रहा है। इसके बाद उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।

2.50 लाख रुपये मिलती है राशि
पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को तीन किश्त जारी की जाती है। इसके तहत कुल 2.50 लाख रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं लेकिन अभी भी ऐसे लाभार्थी है जिन्होंने किश्त लेने के बाद भी मकान का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इसके अलावा मरम्मत का काम करने पर 1.50 लाख रुपये केंद्र सरकार से अनुदान के रूप में तीन किश्तों में दी जाती है।

31 दिसंबर तक का दिया था समय

नगर परिषद की तरफ से 20 दिसबंर तक लाभार्थियों को पूरा काम कर रिपोर्ट करने के लिए कहा था। इसके बाद जिन लाभार्थियों ने रिपोर्ट नहीं की उनकी 31 दिसंबर के बाद फाइल बंद करने की बात कही गई थी। अब ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें नांगल चौधरी व महेंद्रगढ़ के लाभार्थियों की भी जांच की जा रही है।




वर्जन:
पीएम आवास योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किश्त जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद भी किसी लाभार्थी ने मकान निर्माण नहीं किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-सुशील भुक्कल, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed