फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under the Meri Cycle Meri Pasand scheme, 250 students got their cycle booked

मेरी साइकिल मेरी पंसद योजना के तहत 250 विद्यार्थियों ने करवाई साइकिलें बुक

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Under the Meri Cycle Meri Pasand scheme, 250 students got their cycle booked
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत सोमवार को दो दिवसीय साइकिल मेले की शुुुरुआत की। इस मेले में शहर के साइकिल विक्रेताओं ने प्रदर्शनी लगाकर भाग लिया। इनसे 6 व 7वीं कक्षा के अनुसूचित जाति के 250 के करीब विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की साइकिलें बुक करवाई तो कई विद्यार्थियों ने विभाग द्वारा निर्धारित से ऊपर की राशि देकर साइकिल खरीद की।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 2800 से 3000 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। जबकि मेले में 4000 रुपये से कम कीमत की कोई साइकिल नहीं है। बता दें कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रति वर्ष नए शैक्षणिक सत्र में प्राथमिक स्तर की शिक्षा पूरी करने के बाद मिडिल या हाईस्कूल में पढ़ने के लिए दूर-दराज जाने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने के लिए मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विभाग ऐसे विद्यार्थियों को साइकिल के लिए 2800 से 3000 रुपये प्रदान करती है।
विज्ञापन

जिलेे में योजना के तहत 485 विद्यार्थियों का किया गया है चयन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार शिक्षा सत्र 2020-21 व 2021-22 के लिए मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत 485 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण यह साइकिल मेला नहीं लग सका। इस कारण कक्षा 6 से पासआउट होकर 7वीं कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों को भी योजना में शामिल किया गया है। इसमें महेंद्रगढ़ से 133, नारनौल से 81, नांगल चौधरी से 97, अटेली से 138 तथा कनीना से 36 विद्यार्थी शामिल है। हालांकि इनमें कितने विद्यार्थी साइकिल पसंद कर लेंगे। यह तो मंगलवार को ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत कार्यालय में साइकिल मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति के विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिलें ले सकते है। विभाग द्वारा 20 इंची साइकिल के लिए 2800 तथा 22 इंची साइकिल के लिए 3000 रुपये की राशि निर्धारित की है।---विजेंद्र श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed