फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under Swamitva Joyna, the work of settlement of claims and objections of 345 villages out of 349 has been completed.

स्वामित्व जोयना के तहत 349 में से 345 गांवों के दावे और आपत्तियों के निपटान का कार्य पूरा

Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Under Swamitva Joyna, the work of settlement of claims and objections of 345 villages out of 349 has been completed.
स्वामित्व स्कीम के तहत 349 में से 345 गांवों के दावों और आपत्तियों का कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे गांवों में दावे और आपत्तियों का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने शुक्रवार को राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में सभी गांवों के नक्शे सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार कर दिए गए हैं। सभी गांव में दावे व आपत्ति का कार्य भी इसी माह पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लाल डोरा मुक्त गांव की संपत्ति को विशेष पहचान मिलेगी। अब इस अचल संपत्ति पर बैंक द्वारा ऋण भी स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को अपनी संपत्ति बेचने और खरीदने का अधिकार भी मिल गया है। हरियाणा सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। अब तक लाल डोरा में संपत्ति के मालिक होने के बावजूद संपत्ति के स्वामित्व को स्थापित करने के लिए कोई कागजात नहीं थे और ग्रामीणों द्वारा उपयोग की जाने वाली और पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि का कोई उचित सीमांकन नहीं था। बैठक में डीडीपीओ ओमप्रकाश, बीडीपीओ प्रमोद व बीडीपीओ महेंद्रगढ़ निशा तंवर के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed