फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under-19 World Cup champion Kanishk Chauhan honoured with the National Pride Award

Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन कनिष्क चौहान राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित

Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Under-19 World Cup champion Kanishk Chauhan honoured with the National Pride Award
फोटो संख्या:-69 कनीना में  कनिष्क चौहान को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करते हुए अतरलाल एडवोक
कनीना। प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल एडवोकेट एवं संगठन के पदाधिकारियों की ओर से भारत की अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कनिष्क चौहान को राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें साफा, चांदी का मुकुट पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह कनिष्क चौहान के पैतृक गांव कुलाना में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ जिसमें संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रजा भलाई संगठन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुकेश तंवर ने बताया कि जिंबॉब्वे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में कनिष्क चौहान ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 20 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए जिससे भारतीय टीम का स्कोर 411 रन तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गेंदबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए और इंग्लैंड की ओर से शतक जड़ने वाले फाल्कनर को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की। इस मौके पर चेयरमैन रतन सिंह तंवर, राजेंद्र सिंह नंबरदार, सूबेदार मेजर मदन सिंह, डॉ. मुकेश तंवर, मीर सिंह वैद्य, किशपाल सिंह तंवर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed