फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   uncontrolled truck hit the toll plaza booth

Mahendragarh-Narnaul News: अनियंत्रित ट्रक ने टोल प्लाजा के बूथ पर मारी टक्कर

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled truck hit the toll plaza booth
नारनौल। नेशनल हाईवे नंबर 152डी पर टोल प्लाजा के बूथ नंबर पर आठ पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बूथ क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा बूथ पर तैनात एक युवती व एक अन्य महिला घायल हो गई। बूथ पर तैनात युवती ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बहमन जस्सा जिला बटिंडा पंजाब निवासी गगनदीप कौर ने बताया कि वह जाट गुवाना टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन के पद पर कार्यरत है। वहीं बीरमती निवासी दुबलाना सफाई कर्मी लगी हुई है। गत 18 जुलाई को करीब दोपहर 12.27 बजे पर दादरी की तरफ से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और बूथ नंबर 8 पर सीधी टक्कर मारी। इस दौरान वह टोल ले रही थी व बीरमती सफाई का काम कर रही थी। इससे बूथ में काफी नुकसान हो गया। वहीं उसके दहिने पैर में चोट लगी व बीरमती को काफी चोटें लगी। टक्कर लगने के उपरांत चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। पुलिस युवती की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed