कनीना। नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत उल्लास कार्यक्रम के तहत रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में परीक्षा का आयोजन विभाग के निर्देश अनुसार किया गया। परीक्षा केंद्र संयोजक मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने उल्लास मिशन की रूपरेखा, कार्य योजना, नव भारत साक्षर मिशन में उपस्थिति सभी पंजीकृत प्रशिक्षुओं को विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही सरकार के मिशन को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कोई भी योजना अगर समय पर क्रियान्वित होती है तो उसके बेहतर जन कल्याणकारी सफल और सार्थक परिणाम आते हैं। आप सबका साक्षर होना परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में कारगर सिद्ध होता है। इस अवसर पर सुनील कुमार, मनवीर सिंह, भगतसिंह, डिंपल जांगड़ा सरपंच, तारामणी, बबली देवी, सूबे सिंह, संजय दत्त, पवन कुमार, दीपक, माया देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।