{"_id":"69ee4ea100b374046505ef65","slug":"ug-admission-schedule-released-ahead-of-time-extra-opportunity-for-preparation-gained-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139128-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: समय से पहले यूजी दाखिला शेड्यूल जारी, तैयारी का मिला अतिरिक्त मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: समय से पहले यूजी दाखिला शेड्यूल जारी, तैयारी का मिला अतिरिक्त मौका
विज्ञापन
फोटो नंबर-21राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया को समय से पहले शुरू करते हुए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। पहली बार अप्रैल माह में ही दाखिला शेड्यूल जारी किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को अपने दस्तावेज तैयार करने और आवेदन की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में जल्द ही हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां दाखिले से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से संलग्न करें।
जिले में कुल 14 राजकीय और लगभग 18 सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेज संचालित हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में सबसे अधिक 1540 सीटें और 6 यूजी कोर्स उपलब्ध हैं, जबकि महिला महाविद्यालय में 1200 सीटों पर 4 कोर्स संचालित हो रहे हैं। पूरे जिले के सरकारी कॉलेजों में लगभग 10,680 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जारी शेड्यूल के अनुसार 7 मई से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद 1 जून तक आवेदन में सुधार का अवसर मिलेगा। 10 जून को पहली मेरिट सूची और 16 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। वहीं 24 जून से खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।
अभी सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन समय से पहले शेड्यूल आने से विद्यार्थियों को बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। पिछले वर्षों में दाखिला प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण कक्षाएं अगस्त-सितंबर में शुरू होती थीं, जिससे शैक्षणिक सत्र प्रभावित होता था। इस बार समय पर प्रक्रिया पूरी होने से सत्र नियमित और व्यवस्थित रहने की उम्मीद है।