{"_id":"68867c2e4b5cce01a306169a","slug":"two-youths-from-rewari-died-due-to-drowning-in-a-canal-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1010-118820-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नहर में डूबने से रेवाड़ी के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नहर में डूबने से रेवाड़ी के दो युवकों की मौत
Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:89 गांव मेघनवास सेगुजर रही जेएलएन नहर में से शवों कोनिकालते पुलिस कर्मचारी व आसपास
महेंद्रगढ़। जवाहरलाल नेहरू नहर के पंप हाउस नंबर दो पर नहर में डूबने से रेवाड़ी जिला के दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के शव गृह में रखवा कर कार्रवाई में जुट गई है। मृत युवकों की पहचान रेवाड़ी के गांव ढाणी शोभा निवासी 23 वर्षीय प्रवीन कुमार और गांव मनेठी निवासी 19 वर्षीय आर्यन के रूप में हुई है। रेवाड़ी जिला के गांव मनेठी निवासी आशीष, हिमांशु व आर्यन तथा ढाणी शोभा निवासी प्रवीन कुमार रविवार को जवाहरलाल कैनाल पर गांव सुरजनवास के पास आए थे।
इसी दौरान आशीष व हिमांशु खाने पीने का सामान लेने के लिए नजदीक की दुकानों पर चले गए। इसके बाद मौके पर बचे हुए दो युवकों में से एक युवक नहर में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन पानी का अधिक बहाव होने के चलते वह डूबने लगा। अपने साथी को डूबता देख दूसरा युवक भी पानी में उतर गया, लेकिन अपने दोस्त को बचाने के चक्कर में दोनों ही युवक पानी में बह गए।
विज्ञापन
कुछ समय बाद खाने पीने का सामान लेने गए दोनों युवक भी मौके पर पहुंचे तथा देखा कि उनके साथी वहां नहीं हैं। उन्होंने अपने साथियों की तलाश शुरू की। कुछ समय बाद उनको मौके पर अपने साथियों के कपड़े दिखाई दिए। उनको कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। आशीष व हिमांशु ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से गांव देवास के पंप हाउस के समीप से दोनों युवकों के शवों को नहर से बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की घटना की सूचना दी तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में में रखवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि अभी तक मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई बयान नहीं दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार युवक जेएलएन नहर के आसपास गांव मेघनवास के क्षेत्र में देखे गए थे। हालांकि अभी तक मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।