फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two wanted criminals arrested in night domination

नाइट डोमिनेशन में दो वांछित अपराधी अवैध असला सहित गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two wanted criminals arrested in night domination
जिले में बुधवार रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमोनेशन किया गया। जिसमें 38 स्थानों पर नाके लगाए गए और 22 अलग-अलग स्थानों पर पैदल गस्त की गई। इस दौरान 407 पुलिस कर्मचारी व पुलिस अधीक्षक समेत तीन डीएसपी रोड पर रहे। नाइट डोमोनेशन अभियान में 930 वाहन चेक किए गए। जिसमें 20 वाहनों के चालान काटे गये तथा दो वाहनों को इम्पाउंड किया। चेकिंग अभियान के दौरान दो वांछित अपराधियों को महेंद्रगढ़ की स्पेशल टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बतायाया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश से पूरे हरियाणा में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिले को पूरी तरह सील करने के लिए 38 स्थानों पर नाके लगाए व 407 पुलिस कर्मचारियों को लगाया। वहीं 22 जगहों पर पैदल गस्त राइडर, पीसीआर ड्यूटी लगाई गई। जिले के तीन डीएसपी रात्रि चेकिंग पर रहे। एसपी चंदमोहन ने कहा कि रात्रि चेकिंग के दौरान खासकर स्कॉर्पियो, बोलेरो, टाटा 407, फॉर्च्यूनर व बिना नंबर वाहन की गहनता से चेकिंग करेंगे। इन वाहनों का पूरा विवरण रजिस्टर में लिखेंगे और पैदल आने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। बिना चेकिंग किये बगैर कोई भी वाहन नही निकलना चाहिए। यह चेकिंग अभियान रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 38 जगह नाके लगाकर 930 वाहनों को चैक किया गया। 20 संदिग्ध वाहनों के चालान किये व दो वाहनों के कागजात मौके पर नही दिखाने पर इम्पाउंड किया गया। रात को चेकिंग के दौरान 2 अवैध असला स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ चेकिंग के दौरान बरामद किया। दो व्यक्ति गिरफ्तार किए हैं। इस अभियान का मुख्य कारण यह है कि कई बार चेकिंग के दौरान वांछित अपराधी भी पुलिस गिरफ्त में फंस जाते है।
विज्ञापन

अवैध असलाह सहित दो गिरफ्तार राजस्थान जिला खेतड़ी माइनिग मर्डर में भी हाथ
चेकिंग के दौरान महेंद्रगढ़ की स्पेशल टीम इंचार्ज एसआई अनिल कमांडो सतनाली मोड़ व दूसरी टीम पुल पर मौजूद थी। चेकिंग के दौरान ही आरोपी शक्ति वासी बलाना को सतनाली मोड़ व सतपाल वासी बलाना पुल के पास से शक के आधार पर चेक किया तो इनके पास एक - एक देशी रिवाल्वर व एक-एक कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ़ थाना महेंद्रगढ़ में अवैध हथियार रखने के जुर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शक्ति के खिलाफ पांच मुकदमे व आरोपी सतपाल के खिलाफ चार आपराधिक मामले जिले में दर्ज है। इसके अलावा राजस्थान में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे है। पुछताछ पर पता चला है कि करीब दो महीने पहले खेतड़ी माइनिंग में हुए मर्डर के मामले में भी दोनों आरोपियों का हाथ बताया जा रहा है। इनकी तलाश राजस्थान पुलिस भी कर रही थी । दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना राजस्थान पुलिस को भी दे दी गई हैं। दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायलय महेंद्रगढ़ पेश किया जो न्यायलय ने आरोपियों को नसीबपुर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed