फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two vehicles involved in illegal mining seized in Meghot Hala; action taken following a complaint.

Mahendragarh-Narnaul News: मेघोत हाला में अवैध खनन करते दो वाहन जब्त, शिकायत पर हुई कार्रवाई

Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles involved in illegal mining seized in Meghot Hala; action taken following a complaint.
फोटो 20अवैध खनन की फोटो।
नारनौल। क्षेत्र के गांव मेघोत हाला में बीती रात करीब 11:30 बजे खनन निरीक्षक कोमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्राम मेघोत हाला के पहाड़ों में औचक निरीक्षण किया। विभाग ने मौके पर दो वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा। इसके बाद बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

इसको लेकर विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस कार्रवाई से कुछ हद तक अवैध खनन पर जरूर रोक लगेगी लेकिन निजामपुर और नांगल चौधरी में अवैध खनन जोरों पर है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी और वाहन जब्त कर रहा है लेकिन यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिला राजस्थान सीमा से सटा हुआ है जिसकी वजह से खनन माफिया सीमा पार कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचते हुए निकल जाते हैं। जिले में वर्तमान में दस स्थानों पर माइनिंग के लिए लीज दी हुई है लेकिन इसके अलावा अवैध खनन की वजह से अरावली की पहाड़ियां लगातार गायब हो रही हैं। अभी दोस्तपुर, बायल, बखरिजा सहित कई गांवों में खनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार से पांच डंपर लेकर जाते हैं क्रशर और रोड़िया

जिले में दस पहाड़ियों की चोटी ही नहीं बल्कि भूमि के स्तर से भी कई मीटर गहराई तक पहाड़ गायब हो चुके हैं। वहीं उड़ती धूल जनजीवन को काफी प्रभावित भी कर रहा है। यहां से प्रतिदिन चार से पांच हजार डंपरों में रोड़िया व क्रशर भर कर ले जाया जाता है। अगर एक डंपर की बात करे तो उसमें 40 से 50 टन पत्थर की ढुलाई होती है।
फरीदाबाद और गुजरात तक सप्लाई

नांगल चौधरी और निजामपुर खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅलियाें के जरिये राजस्थान में ले जाया जाता है इसके बाद वहां लोह अयस्क वाले पत्थर को महंगे दामों में फरीदाबाद और गुजरात सप्लाई कर दी जाती है। इस अवैध खनन के कारोबार में तीन साल पहले जैनपुर की पहाड़ी में पत्थर के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि एक घायल हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी लेकिन इसके बाद भी लगातार पहाड़ गायब हो रहे हैं।



वर्जन:

मेघोत हाला में अवैध खनन की शिकायत मिली थी जिसके बाद बुधवार रात को छापेमारी की गई थी जहां पर एक बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली थी जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।-कोमल कुमार, निरीक्षक खनन विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed