{"_id":"68321541d0e7b152cc0c3c97","slug":"two-trucks-collided-on-narnaul-mahendragarh-road-and-caught-fire-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124995-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-महेंद्रगढ़ मार्ग पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-महेंद्रगढ़ मार्ग पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, लगी आग
Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
नारनौल। नारनौल-महेंद्रगढ़ सड़क पर गांव हुडीना के पास शनिवार सुबह दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इससे एक वाहन के सीएनजी किट में आग लग गई। इससे दोनों ट्रक जल गए। आग की चपेट में आने से एक तेल का खाली टैंकर भी जल गया।
इस भिड़ंत के बाद वहां पर खड़े खाली तेल के टैंकर और पास रखे ईंधन को भी आग ने चपेट में ले लिया। हाईवे पर इस आग को बढ़ता देख आसपास के लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह हाईवे नंबर 148 बी पर दो ट्रक चल रहे थे। इसमें एक ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था। दूसरी रोड़ियों से भरा था।
इस दौरान परचून के सामान से भरे ट्रक का बंपर रोड़ी से भरे ट्रक में फंस गया। इससे रोड़ी वाले ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण वहीं बंपर रोड़ी से भरे ट्रक की सीएनजी किट से टकरा गया। इसके कारण सीएनजी किट में आग लग गई। किट में लगी आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। दोनों ट्रक नारनौल से दादरी की ओर जा रहे थे। वाहन झज्जर के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आग लगने पर दोनों ट्रक के चालक वाहन को वहीं छोड़कर भाग गए। ट्रकों में आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर नारनौल, महेंद्रगढ़ व अटेली से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। मौके पर पहुंची चारों गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी कि ट्रक में लगी आग रोड के पास रखे हुए किसानों के ईंधन(उपले और लकड़ी) में भी लग गई।
इसके कारण किसानों का भी हजारों रुपये का ईंधन जलकर राख हो गया। वहीं पास खड़े एक पेट्राेल पंप के तेल टैंकर में भी आग लग गई। हालांकि तेल टैंकर खाली था। इसके कारण कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।
वर्जन
शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही ट्रकों में आग लगने की सूचना मिली तो नारनौल सहित अन्य स्टेशनों से चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया।-राजबीर सिंह, फायर ऑफिसर