फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two trains left from Mahendragarh for Shri Shyam fair, a wave of happiness among Shyam lovers

Mahendragarh-Narnaul News: श्री श्याम मेले के लिए महेंद्रगढ़ से चली दो रेलगाड़ी, श्यामप्रेमियों में खुशी ही लहर

Mon, 03 Mar 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two trains left from Mahendragarh for Shri Shyam fair, a wave of happiness among Shyam lovers
फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन --संवाद - फोटो : mathura
महेंद्रगढ़। रेलवे बोर्ड की ओर से फाल्गुन माह में खाटू श्याम में लगने वाले मेले के लिए श्याम भक्तों के लिए दो स्पेशल गाड़ी का संचालन शुरू किया गया है। रेलवे से ओर से रेवाड़ी-लौहारू मार्ग पर दो मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भी किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन 12 मार्च तक चलेगी। दैनिक यात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गाड़ी संख्या 04403 मेला स्पेशल ट्रेन रात 8:40 बजे दिल्ली से रवाना होकर, रात 11:30 बजे रेवाड़ी, रात 12:10 बजे महेंद्रगढ़, सुबह 1:35 बजे लौहारु, सुबह 3:10 बजे सीकर से चलकर सुबह 4 बजे रींगस पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04404 सुबह 4.30 बजे रींगस से रवाना होकर, 5:30 बजे सीकर, सुबह 7:25 लौहारू, सुबह 8 बजे महेंद्रगढ़, सुबह 9:50 बजे रेवाड़ी से चलकर सुबह 11:12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने कहा कि रेलवे विभाग को डहीना, कनीना, सतनाली जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव करना चाहिए। इससे गांवों के यात्रियों को भी आसानी से बाबा श्याम के दर्शन का लाभ मिल सकें। इस गाड़ी को स्थाई चलाने की मांग की है। स्टेशन मास्टर निरंजन ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से महेंद्रगढ़ से खाटू श्याम के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा। श्रद्धालुओं की बार-बार मांग के अनुसार रेलवे बोर्ड की ओर से मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed