{"_id":"5f8ddf608ebc3e9bc73448f8","slug":"two-more-henchmen-of-deva-gang-arrested-narnol-news-rtk5791422103","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा गैंग के दो और गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा गैंग के दो और गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने देवा गिरोह के दो और गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अन्ना गिरोह के सरगना के बाद देवा गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर चुकी है। देवा गैंग के अभी तक 16 लोग गिरफ्तार हुए हैं। गिरोह से चार अवैध पिस्टल 34 कारतूस, एक डोगा व दो गाड़ी बरामद हो चुकी है।
बता दें कि पिछले कुछ साल से अटेली क्षेत्र में देव सेना नाम से देवा उर्फ देवेंद्र ने अपना गिरोह बनाया था। आरोपी पर कई केस दर्ज हैं। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अटेली क्षेत्र में दहशत फैलाने के मकसद से बनाई देव सेना यानी देवा गैंग के सरगना देवा उर्फ देवेंद्र व इसके 3 साथियों को सीआईए नारनौल ने 15 अक्तूबर को मुसनौता की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया था। पुलिस रिमांड के दौरान गैंग के दो सदस्य बानसूर राजस्थान निवासी रजनीश व जितेंद्र को दो दिन पहले सीआईए की टीम ने मंढाना से गिरफ्तार किया था। आरोपी रजनीश के पास एक दोनाली बंदूक बरामद हुई थी। सोमवार को कोर्ट में पेश कर नसीबपुर जेल भेज दिया गया। इस गैंग के कुल 16 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रवक्ता ने बतलाया कि पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले सीआईए, स्पेशल स्टाफ व साइबर सेल को मजबूत कर अपराधियों की धर पकड़ में लगाया। जिले का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला पर अब पुलिस की नजर है। सीआईए टीम इस पर लगी हुई है।