{"_id":"680a825ccd17a85fb10e5e78","slug":"two-more-accused-arrested-in-case-of-breaking-into-house-and-assaulting-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123801-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16पुलिस की गिरफ्त में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
नांगल चौधरी। क्षेत्र के दोस्तपुर में रंजिश के चलते बदला लेने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान दोस्तपुर निवासी साहिल व विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को देवनारायण चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से एक-एक डंडे बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार निवासी दोस्तपुर ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। 12 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी माताजी घर पर आराम कर रही थी। इस दौरान उसके घर के पड़ोसी रोहित निवासी गांव नाहरेडा खुर्द हाल आबाद दोस्तपुर तथा उसके चार-पांच साथी लाठी-डंडों सहित घर की चारदीवारी कूदकर अंदर घुस गए और उसकी वृद्ध माताजी पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ये पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी देते आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।