{"_id":"674dff3d4462328b24057e24","slug":"two-more-accused-arrested-in-case-of-breaking-car-glass-narnol-news-c-196-1-mgh1001-118803-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में दो और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में दो और आरोपी काबू
Tue, 03 Dec 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। घर के सामने खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ने और गाड़ी से पर्स चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान पृथ्वीपुरा निवासी गगन उर्फ चौटाला व गोविंद उर्फ गोरिया के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने नकदी बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता पृथ्वीपुरा के अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर को रात के समय करीब 10 बजे गाड़ी घर के सामने खडी की थी। रात के समय करीब साढ़े 11 बजे राजू व नवीन ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और भाग गए। सुबह उठकर शिकायतकर्ता ने गाड़ी चैक की तो गाड़ी में रखे लैपटॉप व रुपये भी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। संवाद