{"_id":"c5a304237c686753de83f16a929855a2","slug":"two-injured-in-riad-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो घायल, रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो घायल, रेफर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में हुए हादसों में एक महिला और एक युवक घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव कारोली से मजदूरी करके लौट रही महिला मारोली के पास ट्रैक्टर से गिर गई। घायल को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला सीता देवी (45) सेक्टर एक में बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहती है और मूल रूप से जोधपुर की है।
विज्ञापन
उधर, गांव सराय के बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक को दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव शिमला निवासी बसंत कुमार (30) घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन