{"_id":"6b05e0ba88da16f55d019c46","slug":"mp-dharambir-singh-will-distribute-tractors-to-three-dozen-gram-panchayats-today-narnol-news-c-196-1-nnl1010-148061-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज तीन दर्जन ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर वितरित करेंगे सांसद धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज तीन दर्जन ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर वितरित करेंगे सांसद धर्मबीर सिंह
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांवों में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से विशेष पहल की जा रही है। मेगा स्वच्छता अभियान के तहत 25 नवंबर को नई अनाज मंडी में तीन दर्जन ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित होगा।
खास बात यह है कि 25 नवंबर को सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का 72वां जन्मदिन भी है। सांसद इस अवसर को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाएंगे। जन्मदिन के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर वितरण समारोह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी क्षेत्र की चार दर्जन ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर और ट्रॉलियां उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। इन संसाधनों की मदद से गांवों में कचरा उठान, सफाई व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी कार्यों को सुचारू बनाने में मदद मिल रही है। अब तीन दर्जन और पंचायतों को ट्रैक्टर उपलब्ध करवाकर इस अभियान का विस्तार किया जाएगा।