फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two girl students got first place in inter university wrestling trials

Mahendragarh-Narnaul News: दो छात्राओं ने अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती ट्रायल्स में पाया प्रथम स्थान

Tue, 16 Sep 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two girl students got first place in inter university wrestling trials
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती ट्रायल्स 2025-26 में राजकीय महाविद्यालय सतनाली की दो छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राचार्य जनरल सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की निशा ने 55 किलोग्राम भार वर्ग और काजल ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन विजेता छात्राओं के महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। नवंबर में इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन


खेल अधिकारी डॉ. भगवान ने कहा इन छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के समस्त स्टाफ ने निशा और काजल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed