फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two factions clashed in district jail, three prisoners injured

जिला जेल में दो गुटों में हुआ झगड़ा, तीन बंदी घायल

Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two factions clashed in district jail, three prisoners injured
नारनौल। नसीबपुर स्थित जिला जेल नारनौल में बुधवार रात को बंदियों के दो गुट भिड़ गए। इसमें तीन बंदी घायल हो गए। इनका जेल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल बंदियों की शिकायत पर कार्रवाई के लिए जिला जेल उप अधीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जेल द्वारा शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि बुधवार रात को ब्लॉक नंबर 2 के कमरा नंबर 6 में बंद हवालाती विपुल उर्फ ठोलिया, राहुल, विकास, रवि, विकास, महेश तथा मनीष ने मिलकर उसी कमरे में बंद हवालाती मोनू, हिमांशु तथा सतेंद्र के साथ झगड़ा व मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। तीनों बंदियों को झगड़े में चोटें भी आईं हैं। मौके पर ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मचारियों ने झगड़े को शांत करवाया व घायल बंदियों का उपचार करवाया गया। जेल चिकित्सा अधिकारी द्वारा एमएलआर काटी गई। घायल बंदियों ने झगड़े में चोट मारने वाले बंदियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शिकायत दी। उक्त शिकायत जेल के उप अधीक्षक ने शहर थाना में देकर कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed