फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two employees of Assistant Registrar Cooperative Societies Office found absent, explanation sought

Mahendragarh-Narnaul News: सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two employees of Assistant Registrar Cooperative Societies Office found absent, explanation sought
फोटो नंबर-02लघु सचिवालय के पुराने भवन का निरीक्षण करते डीसी डॉ विवेक भारती।
नारनौल। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय के पुराने भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार के स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखें। कार्यालय में रखे रिकॉर्ड को अच्छी तरह से मेंटेन रखा जाए। डीसी ने तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वे पुराने व कंडम सामान को लेकर नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीईटीसी (सेल टैक्स) प्रियंका यादव को निर्देश दिए कि सुविधा केंद्र को और बेहतर तरीके से चलाया जाए। सुविधा केंद्र पर आने वाले हर नागरिक की बात को बेहतरीन तरीके से सुना जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, मॉडर्न लैंड रिकॉर्ड रूम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय और सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां कार्यालय के दो कर्मचारियों के गैर हाजिर मिलने पर डीसी ने तुरंत प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस भवन में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सार्वजनिक शौचालयों का बेहतर तरीके से रखरखाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed