फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two employees died due to gas while cleaning Chaudhary Chaudhary line in Nangal of Narnaul, contractor accused

Narnaul: नांगल चौधरी में सीवर लाइन सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो कर्मचारियों की मौत, ठेकेदार पर आरोप लगाए

Fri, 25 Apr 2025 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

सीवर में मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Two employees died due to gas while cleaning Chaudhary Chaudhary line in Nangal of Narnaul, contractor accused
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे दो कर्मचारियों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 10 बजे नांगल चौधरी में एसबीआई बैंक के पास हुई। मृतकों की पहचान मोहनपुर निवासी अनुप और ढाणी बंधा वाली निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी जनस्वास्थ्य विभाग में कौशल निगम के तहत कार्यरत थे और सीवर लाइन की सफाई के लिए बिना किसी सुरक्षा किट के मैनहोल में उतरे थे। सीवर में मौजूद जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा उपकरणों की कमी और उचित प्रशिक्षण न होने की शिकायत की है। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed