फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two drops of the polio vaccine will reach every child; campaign launched in Dochana.

Mahendragarh-Narnaul News: हर बच्चे तक पहुंचेगी पोलियो की दो बूंद, दोचाना में अभियान शुरू

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two drops of the polio vaccine will reach every child; campaign launched in Dochana.
फोटो नंबर-01दोचाना सीएचसी केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सरपंच व एसएमओ। स्रोत: विभा
नारनौल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोचाना में तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत दोचाना के सरपंच डॉ. मूलचंद ने एक नन्हे बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने बताया कि 28 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए हर पात्र बच्चे तक पहुंचना स्वास्थ्य विभाग की पहली जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि वे गांवों, ढाणियों, प्रवासी परिवारों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक भी हर हाल में पहुंचें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. मुकुल कुमार, एलएचवी सर्वेश यादव, स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार, एमएमपीएचडब्ल्यू मोहित यादव, आशा कार्यकर्ता प्रेम देवी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed