फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two days left, hurry up Online tripod: DC

दो दिन शेष, जल्द करें ऑनलाइन स्वगणना : डीसी

Tue, 28 Apr 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two days left, hurry up Online tripod: DC
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जिले के लोगों से जनगणना अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल बंद होने में मात्र 2 दिन का शेष हैं। ऐसे में नागरिक 30 अप्रैल तक पोर्टल https://se.census.gov.in पर अपनी स्व-जनगणना करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कवायद नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव है और आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए सरकार ने इस बार नागरिकों को घर बैठे ही अपना विवरण दर्ज करने की बेहतरीन सुविधा दी है, जिससे आंकड़ों की सटीकता और समय की बचत दोनों सुनिश्चित होंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रत्येक व्यक्ति का डेटा पूरी तरह सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड रहता है। उन्होंने कहा कि इस डेटा का उपयोग किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई, टैक्स जांच या कानूनी पड़ताल के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोग निडर होकर अपनी सही जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि डिजिटल माध्यम का उपयोग करते समय यदि किसी भी नागरिक को कोई तकनीकी दिक्कत आती है या किसी जानकारी की आवश्यकता है, तो सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed