फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   two bike riders took place, death

दो बाइक सवारों में साइड देने को लेकर विवाद, मारपीट में एक युवक की मौत

Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
two bike riders took place, death
नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में मृतक के परिजन। - फोटो : Narnol
शहर के पुल बाजार में रविवार शाम चार बजे दो बाइक सवारों में साइड देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक के सिर में डंडे से मारकर हत्या कर दी गई। मारपीट में मृतक के एक साथी को भी चोट आई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के साथी के ब्यान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव मारोली निवासी योगेश अपने साथी रविंद्र, राहुल व राकेश निवासी मारोली हाल आबाद गोलवा के साथ दो बाइकों से घर का सामान तथा रंग-रोगन लेने नारनौल गए थे। मानक चौक से सामान की खरीददारी के बाद जब वे पुल बाजार की तरफ चलने लगे तो राम रेडीमेड के पास जाम की स्थिति बनी हुई थी। भीड़ में पीछे से आ रहे बाइक सवार लोकेश निवासी मिश्रवाड़ा से साइड देने को लेकर योगेश से कहासुनी हो गई। इस पर लोकेश ने कहा कि पुल बाजार पर उसकी दुकान है, वहां वह उन्हें देख लेगा। यह कहकर वह बाइक से पुल बाजार की तरफ चला गया। थोड़ी देर बाद जब योगेश व उसके साथी पुल बाजार पहुंचे तो पुल पर लोकेश ने अपने चचेरे भाई दुकानदार निशांत को बुला लिया। इसके बाद लोकेश ने दुकान से डंडा निकाल कर योगेश के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान निशांत ने योगेश के दूसरे साथियों से लात-घूसों से मारपीट की। योगेश के सिर से खून बहता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके साथी योगेश को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें योगेश को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। साथियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तथा योगेश को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल योगेश को जयपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसे वापस नारनौल अस्पताल ले आए और तब चिकित्सकों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया। पुलिस ने साथियों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि मृतक के साथ मारपीट करने वाले दोनों युवकों को सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया। उन पर हत्या मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों में छोटा था योगेश
मृतक दो भाई था, जिसमें योगेश छोटा था। बड़े भाई की शादी हो चुकी थी, जबकि मृतक योगेश अविवाहित था। मृतक योगेश आईटीआई पास कर बावल में कंपनी में जॉब करता था। घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण खरीददारी करने के लिए आया हुआ था।

खुशी का माहौल गम में बदला
मृतक योगेश के ताऊ के लड़का व लड़की की 15 जनवरी की शादी थी। शादी की तैयारियों को लेकर योगेश अपने साथियों के साथ कपड़े खरीदने व अन्य घर का सामान लेने आया था। लेकिन अनहोनी का क्या पता था कि छोटी सी कहासुनी इतनी लंबी बढ़ जाएगी। मौत की सूचना मिलते ही खुशी का माहौल एकदम गम में बदल गया। पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed