फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two arrested with one kilo and 915 grams of ganja

Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 915 ग्राम गांजे के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with one kilo and 915 grams of ganja
नारनौल। जेठुबाबा मंदिर नसीबपुर पार्क के साथ पुलिस ने एक किलो 915 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद पॉलिथीन से गांजा बरामद हुआ। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के साथी का पता लगाया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी विकिन उर्फ विक्की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी अनिकेत उर्फ बिट्टू को पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस की ओर से आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए नारनौल की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चिंडालिया निवासी विकिन उर्फ विक्की जेठुबाबा मंदिर नसीबपुर पार्क के साथ पॉलिथीन में नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। अगर तत्काल रेड की जाए तो आरोपित को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर टीम ने बताए हुए स्थान पर पहुंचकर रेड की, जहां पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विकिन उर्फ विक्की बताया। उसके पास से बरामद प्लास्टिक की पॉलिथीन से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज और सीआईए टीमों को नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। पुलिस टीमों की ओर से नशाखोरी की तस्करी में शामिल लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना मोबाइल नंबर 7056606130 पर देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed