फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused of looting lakhs from finance company arrested

पिस्तौल के बल पर 18 माह पूर्व फाइनेंस कंपनी से 18 लाख 89 हजार की लूट के दो आरोपी काबू

Sun, 31 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused of looting lakhs from finance company arrested
महेंद्रगढ़। 18 माह पूर्व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से पिस्तौल के बल पर मारपीट कर 18 लाख 89 हजार रुपये की नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस महेंद्रगढ़ क्षेत्र से शनिवार देर शाम काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों की पहचान संतोष कुमार उर्फ बिंडी निवासी कुतुबपुर हांसी और संदीप उर्फ बिट्टू निवासी कुतुबपुर हांसी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 23 नवंबर 2021 को भिवानी के सिवानी क्षेत्र में भी फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सिवानी में शाम के समय वारदात को अंजाम दिया था जब एजेंट नकदी की गिनती कर रहे थे। उस समय आरोपी हथियारों के साथ ऑफिस में घुसकर पिस्तौल दिखाते हुए अलमारी को उठाकर ले गए जिसमें करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी थी। भिवानी के थाना सिवानी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

5 जनवरी 2021 को दी थी शिकायत
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 5 जनवरी 2021 को सुदर्शन निवासी पुराना बास नीम का थाना जिला सीकर राजस्थान ने शहर थाना पुलिस महेंद्रगढ़ को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी महेंद्रगढ़ में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्य करता था। इस दौरान व कंपनी के कार्यालय में रात के समय ठहराव करता था। रात के समय में 5 अज्ञात व्यक्ति आए जो एक के हाथ में रिवॉल्वर थी। अज्ञात बदमाशों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर करीब 18 लाख 89 हजार की नकदी लूट ली थी और दो टैब उठाकर ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा टैब पहले बरामद किए जा चुके हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम टीम ने फाइनेंस कंपनी से पैसे लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed