फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused linked to drug trafficking network arrested in jail

Mahendragarh-Narnaul News: जेल में नशीला पदार्थ बेचने के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused linked to drug trafficking network arrested in jail

विज्ञापन

करनाल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने जेल में नशीला पदार्थ बेचने के नेटवर्क से जुड़े मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो आरोपियों को काबू किया है। दोनों के खिलाफ पहले से ही थाना रामनगर थाना में एनडीपीएस और कारागार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
आरोपियों की पहचान सोनीपत जिला के नागल कला गांव निवासी दीपक और सिरसा के तारकन वाली गांव निवासी भजन सिह के रूप में हुई है। पुलिस ने दो दिन के रिमांड के बाद दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी हिम्मत सिंह बताया कि पुलिस ने पूर्व में 12 ग्राम एड्नॉक गोलियां बरामद होने पर चार आरोपी विक्रम, सुनील, अभिषेक व शुभम को गिरफ्तार किया था। इन गोलियों का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन नशीली गोलियों की सप्लाई की कड़ी में आरोपी दीपक भी शामिल था। आरोपी जेल के अंदर नशीला पदार्थ बेचने के नेटवर्क से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दीपक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि इस नेटवर्क में उसका अन्य साथी भजन सिंह भी शामिल है। आरोपी जेल से पैरोल पर बाहर था। पुलिस टीम ने आरोपी भजन सिंह को जिला सिरसा से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed