{"_id":"665b6be1622113529c0e8b64","slug":"two-accused-caught-with-one-kilo-and-18-grams-of-ganja-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109812-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 18 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक किलो 18 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी काबू
Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) यूनिट रेवाड़ी की टीम ने कनीना क्षेत्र से दो आरोपियों को 1 किलो 18 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सिहोर निवासी राजकुमार उर्फ राजू और सतीश के रूप में हुई है।
एचएसएनसीबी की टीम गश्त के दौरान कनीना-बाघोत रोड पर गांव सिहोर-छितरोली चौक के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ राजू निवासी सिहोर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और बाघोत रोड पर खेड़ी सिहोर माइनर पर कच्चा रास्ता सिहोर बनी की तरफ नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। आरोपी की तलाशी करने पर गांजा बरामद हुआ। इसी मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी सतीश को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना कनीना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।