{"_id":"6679bac43bc1e400de0c8b6d","slug":"two-accused-caught-selling-liquor-in-an-empty-kiosk-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110308-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठेके के खाली खोखे में शराब बेचते दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठेके के खाली खोखे में शराब बेचते दो आरोपी काबू
Mon, 24 Jun 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम ने रविवार को बुचौली क्षेत्र से 18 बोतल और 44 पव्वा अवैध शराब सहित दो आरोपियों को काबू किया है। उनकी पहचान गांव ऊंची भांडोर निवासी नवीन उर्फ राधे व मंजीत के रूप में हुई है। आरोपी बंद शराब के ठेके के खोखे में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करते थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान डुलाना रोड पर मौजूद थी, उसी समय टीम को सूचना मिली कि गांव बुचौली अड्डा के नजदीक दो युवक अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी बाइक पर बैठे थे। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया तो दोनों को काबू किया गया। बाइक के दोनों और लगे थैलों की जांच की गई तो अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ खुलासा हुआ कि शराब ठेके के खाली पड़े खोखे में अवैध रूप से शराब बिक्री करते थे। खोखा खोलकर जांच की तो प्लास्टिक के कट्टे में 44 पव्वा देसी शराब व 3 बोतल देसी शराब व एक गत्ता पेटी में 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई है।