फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested with 25 kg 314 grams ganja leaves

Mahendragarh-Narnaul News: 25 किलो 314 ग्राम गांजा पत्ती के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 25 kg 314 grams ganja leaves
फोटो नंबर-30पुलिस गिरफ्त में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करने के आरोपी। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के नेतृत्व में नांगल चौधरी के सिरोही बहाली टोल प्लाजा के पास से 2 आरोपियों को नशीले पदार्थ सहित पकड़ा है। इनके पास 25 किलो 314 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए बस अड्डा नांगल चौधरी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोटर साइकिल चालक सतनाली के अशोक व मोहित उर्फ अक्षय दो बैग में गांजा पत्ती भरकर राजस्थान से सतनाली की तरफ नांगल चौधरी टोल से होते हुए जाएंगे। सूचना पाकर टीम ने नांगल चौधरी टोल पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर दो लड़के दो बैग लेकर आते दिखाई दिए। मोटरसाइकिल सहित काबू करके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में पांच पैकेट बरामद हुए। खोल कर देखा तो उनके अंदर हल्के भूरे व हरे रंग की पत्ती नुमा पदार्थ बरामद हुआ। गांजा पत्ती का वजन किया तो 25 किलो 314 ग्राम मिली। दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed