फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested in murder case, sent to jail

Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murder case, sent to jail
फोटो नंबर- 23पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल। झगड़े में चोट लगने के कारण इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राजेश निवासी लोहगढ़ थाना अतरौली जिला अलीगढ़ यूपी और मुन्ना लाल निवासी निवारी बांगर थाना नरौरा जिला बुलंदशहर यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को कनीना क्षेत्र के मोहनपुर टी पॉइंट से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में ईंट बरामद कर जब्त की हैं। पुलिस ने पता लगाया कि आपसी कहासुनी को लेकर हुए झगड़े में शिकायतकर्ता की माता को चोट लग गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सचिन कुमार निवासी गांव रायपुर दलपतपुर थाना अतरौली जिला अलीगढ ने थाना सदर कनीना में दी शिकायत में बताया कि करीब 4 माह से वह और माता-पिता व आकाश, सुशील कुमार व निरंजन सिंह, चरन सिंह व सुखबीर सिंह के साथ गांव बवानिया में ईंट भट्ठा पर मेहनत करते थे। भट्ठा पर गांव के नजदीक के और भी व्यक्ति काम करते थे। 12 मार्च की रात्रि को मुन्ना निवासी निवारी नरोरा पॉवर प्लांट व राजेश निवासी निवारी नरौरा व इनके तीन रिश्तेदार थे। उन्होंने शराब पीकर उनके साथ झगड़ा किया और मारपीट की। इस दौरान ईंट उठाकर फेंक कर मारी, जो शिकायतकर्ता की माता के सिर में व शरीर पर चोट लगी। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed