फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for trying to steal at the crusher site

क्रशर स्थल पर चोरी करने के प्रयास में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for trying to steal at the crusher site
क्रशर स्थल पर चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी पालड़ी थाना झोझू, जिला चरखी दादरी और कविता निवासी पुट्ठी, थाना बास, हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 17 अगस्त को संदीप निवासी नौरंगाबास ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग क्रशर क्षेत्र में चोरी की नीयत से आए थे। देख लेने पर कुछ लोग टैंपो में बैठकर भाग गए, जबकि एक महिला को पकड़ लिया गया था, जिसकी पहचान कलावती निवासी हांसी, हिसार के रूप में हुई थी। पुलिस न महिला से पूछताछ की तो उसके साथियों का नाम, पता चल गया। पुलिस ने अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed