फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two accused arrested for stealing a vehicle and buying a stolen vehicle

वाहन चोरी करने और चोरी का वाहन खरीदने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing a vehicle and buying a stolen vehicle
कनीना। जिले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वालों और चोरी का वाहन प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मखनलाल वासी बापडोली और विजय वासी नंगला जमालपुरा (रेवाड़ी) के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

सीआईए महेंद्रगढ़ इंचार्ज एसआई गोविंद की टीम ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी मखनलाल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाइक विजय को बेच दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मनीष कुमार वासी डालियाकी ने थाना सदर कनीना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह गांव ककराला में शादी में आया था और शादी स्थल के पास में अपनी बाइक खड़ी की थी। सुबह बाइक गायब मिली। शिकायतकर्ता ने 30 अप्रैल 2021 को अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed