{"_id":"648b5d7bbc6b771ebf0c12e6","slug":"tug-of-war-between-police-and-public-narnol-news-c-196-1-sroh1013-1084-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस व आमजन के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस व आमजन के बीच हुई रस्साकशी प्रतियोगिता
Fri, 16 Jun 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सैनिक स्कूल में हरियाणा उदय के तहत पुलिस और आमजन के बीच रस्सा कस्सी का मैच खेला गया। प्रतियोगिता कर शुभारंभ डीएसपी जितेंद्र कुमार ने किया। पहले दो राउंड में पुलिस टीम के खिलाड़ियों को करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों में दस-दस खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीम को डीएसपी जितेंद्र कुमार ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि पुलिस व सार्वजनिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किए हरियाणा उदय के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि पुलिस और आमजन में आपस का विश्वास मजबूत हो सके। इस माैके पर डीएसपी जितेंद्र कुमार ने लोगों को नशे से दूर रहने व नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की अपील की। ताकि युवा वर्ग नशे की दलदल में न गिर सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। जोकि अच्छे खानपीन से ही संभव है। इसलिए आमजन को नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आसपास कोई नशा बेचता है या करता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दे।