फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Truck stuck in a drain dug to suppress the pipeline, jammed for four hours

पाइप लाइन दबाने के लिए खोदे गए नाले में फंसा ट्रक, चार घंटे तक लगा जाम

Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in a drain dug to suppress the pipeline, jammed for four hours
बालाजी चौक पर गड्ढ़े में फसा ट्राला---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। शहर के बालाजी चौक पर पाइप लाइन दबाने के लिए खोदे गए नाले में एक ट्रक फंसने से शहर में चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आईटीआई रोड को वन-वे कराकर क्रमश: वाहनों को निकलवाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। शहर के बालाजी चौक पर पाइल लाइन दबाने के लिए नाला खोदा गया है। नाले के निर्माण की गति धीमी होने से शहरवासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक माह में महज 200 फीट दूरी तक जलनिकासी के लिए पाइप लाइन नहीं दबाई जा सकी। पाइप लाइन दबाने के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी से तो भर दिया गया है लेकिन उसमें खोखली जगह छोड़ दी गई है। बुधवार को एक ट्रक इस गड्ढे में फंस गया जिससे करीब चार घंटे बालाजी चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को हुई बारिश में बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक तक जलभराव हो गया था। यहां से आने-जाने वाले वाहन नाले में फंसकर क्षतिग्रस्त हो रहे थे। नगर पालिका प्रशासन ने दावा किया था कि बारिश के सीजन से पूर्व ही इस पाइप पाइन को दबाने का काम पूरा कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को जब जाम की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आईटीआई रोड को वन वे करा वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। एक तरफ सड़क मार्ग होने के चलते करीब चार घंटे जाम की स्थिति बनी रही। लोग भी जाम से बचने के लिए कुछ दूरी पर उतरकर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

-
धीमी गति से कार्य होने से दुकानदार परेशान
दुकानदारों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से पाइपलाइन दबाने का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है जिससे दुकानों में रखे सामान खराब हो जाते हैं। इससे दुकानदारी भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। वहीं, बारिश के समय पानी भर जाने से लोगों को पता नहीं चल पाता कि गड्ढा कहां पर है और लोग जिससे गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग से दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन रहता है लेकिन किसी भी अधिकारी कार्य में तेजी लाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया। दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed