फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Truck hits bike, one seriously injured, another injured

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक गंभीर, दूसरा भी घायल

Sat, 15 Jun 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, one seriously injured, another injured
नांगल चौधरी। भोजावास में पंखा व कूलर की मोटर लेने जा रहे बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक चालक काे भी चोट आई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में ढाणी भाठोठा निवासी होशियार ने बताया कि 10 जून को वह और उसका भतीजा नीरज भोजावास मिस्त्री के पास पंखा व कूलर की मोटर लेने जा रहे थे। बाइक वह चला रहा था, वहीं उसका भतीजा नीरज पीछे बैठा हुआ था। गांव सिलारपुर के सामने सर्विस मार्ग पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। वह उछल कर दूसरी तरफ गिर गया, वहीं उसका भतीजा नीरज व बाइक सड़क पर ट्रक के सामने गिर गए। ट्रक चालक ने उसके भतीजे के दाएं पैर के ऊपर टायर चढ़ा दिया। इसके बाद वह नारनौल की तरफ भाग गया। हादसे के बाद भतीजे को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed