फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Truck driver hits car from behind, youth dies, three injured

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रक चालक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 07 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hits car from behind, youth dies, three injured
फोटो 18नारनौल-रेवाड़ी रोड पर सड़क हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर गांव चंदपुरा फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बुढेडा निवासी विकास, जिला झज्जर के गांव छारा निवासी गौरव, गुरुग्राम के गांव चंदू निवासी गौरव व इसी गांव के निवासी हितेश कार से सराय जा रहे थे। कार गौरव चला रहा था। यह चारों गौरव की ससुराल सराय जा रहे थे, लेकिन इससे पहले चंदपुरा फ्लाईओवर के पास पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव नामक दोनों युवक व हितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed