फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Troubled by the illness of the wife, the husband had killed

पत्नी की बीमारी से परेशान होकर पति ने की थी हत्या

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the illness of the wife, the husband had killed
सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
गांव सुरानी में किराये के मकान में मृत मिली महिला के पति को पुलिस ने नारनौल बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने उसके सिर में डंडे से वारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को सदर थाना और सीआईए पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक मुनीश कुमार ने बताया कि 29 मार्च को गांव सुरानी निवासी मान सिंह ने महिला की हत्या की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह अपना पुराना मकान किराये पर दिया हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव बिधोली निवासी संतोष अपनी पत्नी के साथ रहता था। मान सिंह ने बताया था कि संतोष ने किराया नहीं दिया था। वह 29 मार्च को सुबह किराया लेने के लिए गया तो दरवाजा बंद था, मगर धक्का देने पर वह खुल गया। उसने देखा कि संतोष की पत्नी मृत पड़ी है। शिकायतकर्ता ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या करके भागने का शक जाहिर करते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे शुक्रवार को नारनौल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। पत्नी की बीमारी से परेशान होकर उसने सिर में डंडे से चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed