फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Trouble will go away, water will reach the tail

महेंद्रगढ़-नारनौल: दूर होगी परेशानी, टेल तक पहुंचेगा पानी

Sat, 18 Feb 2023 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Feb 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Trouble will go away, water will reach the tail
नारनौल। क्षेत्र के अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने नांगल चौधरी व नारनौल क्षेत्र के लिए करीब 36.37 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस राशि से दताल, बड़कोदा मानइर के सुधारीकरण के साथ-साथ निजामपुर के क्षेत्र के गांवों के सूखे जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के गिरते भूजलस्तर को ऊपर उठाने के लिए दोहान नदी में पानी भरने के लिए भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इससे सबसे अधिक निजामपुर क्षेत्र के गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा द्वारा जारी किए गए पत्र में 0 से 2 किलोमीटर दूरी तक दताल माइनर के सुधारीकरण के लिए करीब 65.29 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार 0 से 3 किलोमीटर बडकोदा माइनर के सुधारीकरण के लिए 127.65 लाख रुपये की राशि अलॉट की गई है। इसके अलावा निजामपुर ब्लॉक के गांव घाटाशेर, नापला, छिलरो, नारहेड़ी के वॉटर टैंक, जोहड़ व बरसाती नाले के पानी के लिए करीब 1500 मीटर दूरी में डीआई पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब 13 करोड़ 2 लाख 65 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार से निजामपुर ब्लाॅक के गांव दनचोली, निजामपुर, नारहेडी, बामनवास नौ व आजमाबाद मौखुता के जोहड़ों, वाटर स्टोरेज टैंक तथा दोहान नदी के भूजलस्तर को बढ़ाने के लिए 20 हजार से अधिक मीटर दूरी में डीआई पाइप लाइन बिछाने पर 21 करोड़ 41 लाख 83 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों को होगा लाभ
नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह के प्रयास से निजामपुर क्षेत्र के सूखे जोहड़ों में एक बार फिर से पानी देखने को मिलेगा। उनकी दूरगामी सोच के चलते क्षेत्र के भूजलस्तर में भी सुधार हुआ है। यह सुधार आगे भी जारी रहे इसके लिए दोहान नदी में पानी छोड़ने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। गत वर्ष विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बनाई गई योजना अनुरूप दोहन नदी में बरसाती छोड़ा गया था। मगर अब पाइप लाइन के जरिए दोहान नदी में छोड़ा जाएगा। जिसके लिए विभाग करोड़ों रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामपुर क्षेत्र के सूखे जोहड़ों व वॉटर स्टोरेज टैंक में पानी भरने के लिए डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र के भूजलस्तर को ऊपर उठाने के लिए दोहान नदी में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। उक्त कार्य के लिए सरकार की तरफ से 36 करोड़ रुपये अधिक की राशि स्वीकृत की है।
डॉ. अभय सिंह यादव, विधायक, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed