{"_id":"62c089148f229d12bb2c5be2","slug":"tribute-paid-to-martyr-biprin-yadav-on-sacrifice-day-narnol-news-rtk6512342162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर उपायुक्त ने शहीद बिप्रिन यादव को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर उपायुक्त ने शहीद बिप्रिन यादव को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। देश के सैनिकों की परंपरा हमेशा उच्च रही है। सैनिकों ने हमेशा देश के लिए बलिदान दिया है। इनके बलिदान की बदौलत ही आज हम विश्व के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश में रह रहे हैं। यह बातें उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमानिया में शहीद बिप्रिन यादव के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमानिया में स्कूल की व्यवस्थाओं को देखकर अध्यापकों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर कुछ करने की ठान लें तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
उन्होंने सभी नागरिकों से मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान को सफल बनाने के लिए भी एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि सेल्फी विद माई तलैया अभियान के तहत अभी तक 10 हजार से अधिक तलैया इस जिले में खोदी गई है जिसके माध्यम से भारी मात्रा में जल संरक्षण हुआ है। यह कार्यक्रम शहीद सेवा दल द्वारा आयोजित किया गया था जो पूरे हरियाणा में शहीदों के घर-घर जाकर व्यक्तिगत तौर पर बलिदान दिवस मनाने का कार्य करता है। शहीद सेवा दल के अध्यक्ष से सावन सिंह रोहिल्ला ने बताया कि गांव कमानिया में अमर शहीद बिप्रिन यादव के नाम से स्कूल का नाम होना चाहिए। शहीद सेवा दल द्वारा अमर शहीद बिप्रिन यादव की प्रतिमा बनवा दी गई है जिसको स्कूल में रखवाया जाए। इस मौके पर लोक कवि सुखबीर सिंह द्वारा गांव के दोनों शहीदों पर कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर उपायुक्त ने गांव के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आनंद प्रसाद हुड्डा, रिंकू शर्मा, राहुल यादव, पवन खायरा, दीपक कश्यप, हिमांशु सहित ग्रामीण मौजूद रहे।